बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला, पाँव में घुंगरू बांध के नाचे,

Bajrang Bala Jai Ho Bajrang Bala Panvo Me Ghunghru Bandh Ke Nache

♡

बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला,
पाँव में घुंगरू बांध के नाचे, जपे राम की माला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला।।

सिया राम ही राम पुकारे, हनुमत जाए असुर सब मारे,
सीता की सुध लेने खातिर, क्या से क्या कर डाला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला।
पाँव में घुंगरू बांध के नाचे, जपे राम की माला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला।।

ऋषि मुनियों ने ध्यान लगाया, तुझे जहाँ सिमरु वहां पाया,
मुझ पर कृपा करो बजरंगी, लाल लंगोटे वाला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला।
पाँव में घुंगरू बांध के नाचे, जपे राम की माला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला।।

तुझसा देव नहीं कोई दानी, तेरी महिमा ना जाए बखानी,
सब पर कृपा करो बजरंगी, लाल लंगोटे वाला
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला।

तेरा निशिदिन ध्यान लगाऊं, तुझे सुमेरु तंह तंह पाऊँ
‘बंशीधर’ का तुम बजरंगी, रात दिवस रखवाला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला।
पाँव में घुंगरू बांध के नाचे,जपे राम की माला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *