बाबा का दरबार सुहाना लगता है भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।

Baba Ka Darbaar Suhana Lagta Hai Bhakto Ka To Dil Diwana Lagta Hai.

♡

बाबा का दरबार सुहाना लगता है,
बाबा का दरबार सुहाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

◾️हमने तो बड़े प्यार से कुटिया बनायीं है,
कुटिया में बाबा तेरी मूरत सजाई है,
अच्छा हमें तुमको सजाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

◾️रंग बिरंगे फूलो की लड़िया लगे प्यारी,
बालाजी तेरी सूरत हमे लागे बड़ी न्यारी,
अच्छा हमें तुझको मनाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

◾️हम तेरी राहों को पलकों से बुहारेंगे,
तुम ना आओगे तो बाबा तुम्हें पुकारेंगे,
अच्छा हमें तुझको बुलाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

◾️हम तेरी चोखट पे बाबा बिछ बिछ जायेंगे,
कहते है भक्त तेरी महिमा गाएँगे,
अच्छा हमे रिश्ता निभाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *