मेरी भक्ति में रंग भर जाओVerified Lyrics 

Meri Bhakti Me Rang Bhar Jao

मेरी भक्ति में रंग भर जाओ,
आओ जी गजानन आओ।
मेरा धन्य जीवन कर जाओ,
आओ जी गजानन आओ।।

पार्वती के पुत्र गजानन पुत्र,
गजानन पुत्र, गजानन।
प्रभु शंकर के मन आओ,
आओ जी गजानन आओ।।

रिद्धि सिद्धि को संग ले आना,
संग ले आना ,संग ले आना।
एक बार दर्श दिखलाओ,
आओ जी गजानन आओ।।

आ के मुझको शुभमति देना,
शुभमति देना, शुभमति देना।
प्रेम सुधा रस पिलाओ,
आओ जी गजानन आओ।।

मेरी भक्ति में रंग भर जाओ,
आओ जी गजानन आओ।
मेरा धन्य जीवन कर जाओ,
आओ जी गजानन आओ।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *