आया हूँ तेरे द्वार पे मैँ सवाली बनके

Aaya Hoon Tere Dvaar Pe Main Savaalee Banake

♡

आया हूँ तेरे द्वार पे मैँ सवाली बनके।

आया हूँ तेरे द्वार पे मैँ सवाली बनके।
मेरी झोली को तू भरना ऽऽऽ लखदातार बनके॥
आया हूँ …

मेरे बाबा मेरे दाता मेरे संग मेँ सदा ही रहना।
बदलेगी ये दुनिया पर तुम ना बदलना।
नैया मेरी पार करना खेवनहार बनके॥1॥
मेरी झोली … आया हूँ …

स्वार्थ की है दुनिया मतलब का है जमाना।
तेरे बिना मेरे बाबा अब ना कोई ठिकाना।
मुझे ठुकरा न देना कहीँ अनजान बनके॥2॥
मेरी झोली … आया हूँ …

जिन्दगी है दुखोँ का सागर कहीँ डूब न जाऊँ।
पड़के मोह माया मेँ मैँ जो तुम्हेँ भूल जाऊँ।
याद मुझे दिलाना तुम मेरे नाथ बनके॥3॥
मेरी झोली … आया हूँ …

गाऊँ क्या तेरी महिमा कोई समझ ही न पाया।
‘प्रमोद खेदड़’ भी बाबा शरण तेरी आया।
तुम अपना लेना दया की नजर करके॥4॥
मेरी झोली … आया हूँ …

आया हूँ तेरे द्वार पे मैँ सवाली बनके।
मेरी झोली को तू भरना ऽऽऽ लखदातार बनके॥
आया हूँ …

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *