इसे समझो ना रेशम का तार भईया

Isse Samjho Na Resham Ka Tar Bhaiya

इसे समझो ना रेशम का तार भईया(x2)
इसे समझो ना…
इसे समझो ना रेशम का तार भईया(x2)
मेरी राखी का मतलब है प्यार भईया(x2)
इसे समझो ना रेशम का तार भईया..
मेरी राखी का मतलब है प्यार भईया..
प्यार भईया.. प्यार भईया..

यूँ तो दुनिया में हर सय का मोल है(x2)
मेरी राखी मगर अनमोल है,
ये ना तुलती है…
ये ना तुलती है दौलत के भार भईया..
मेरी राखी का मतलब है प्यार भईया(x2)
प्यार भईया.. प्यार भईया..

तेरी बहना पे जब भी कोई मुश्किल पड़े,
ओ.. तेरी बहना पे जब भी कोई मुश्किल पड़े…
आके मिल जाना मुझसे खड़े ही खड़े,
मेरी राखी की…
मेरी राखी की सुनना पुकार भईया..
मेरी राखी का मतलब है प्यार भईया(x2)

इसे समझो ना रेशम का तार भईया(x2)
मेरी राखी का मतलब है प्यार भईया..
प्यार भईया… प्यार भईया…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *