भाग्य जगा माँ मेरे…

Bhagya Jga Maa Mere...

भाग्य जगा माँ मेरे… दर्श दिखा माँ नैना देवी,
भेज संदेशा दर पे बुलां मुझे अपना बना माँ नैना देवी,
भाग्य जगा माँ मेरे… दर्श दिखा माँ नैना देवी…

बीच पहाड़ो में है डेरा, दर्श को तड़पे लाल माँ तेरा -(2)
बाह पकड़ खुद ले जा, तेरी कठिन चढ़ाई माँ नैना देवी,
भाग्य जगा माँ मेरे… दर्श दिखा माँ नैना देवी…

महिमा तेरी जमाना जाने, जप- तप योगी माँ तुझको माने -2
जो श्रद्धा से तेरा हुआ, हर मौज लगी माँ नैना देवी,
भाग्य जगा माँ मेरे… दर्श दिखा माँ नैना देवी…

करुणामयी तेरे नैन सुनहेरे, जीवन-मरण के काटे फेरे -2
हर मन्नत मेरी पूरी हुई, तेरा शुकर करा माँ नैना देवी,
भाग्य जगा माँ मेरे… दर्श दिखा माँ नैना देवी…
भेज संदेशा दर पे बुलां, मुझे अपना बना माँ नैना देवी
भाग्य जगा माँ मेरे… दर्श दिखा माँ नैना देवी…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *