अगर माँ ने ममता लुटाई ना होतीVerified Lyrics 

Agar Maa Ne Mamta Lootai Na Hoti

अगर माँ ने ममता लुटाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती-२

द्वारे पे आए माँ हमको निहारो,
सोई हुई तक़दीर संवारो-२
अगर माँ की ज्योति जलाई ना होती।
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती-२
अगर मां ने ममता…

हमें क्या पड़ी है हम तुम्हे मनाए,
हमारा तो हक़ है की हम रूठ जाए-२
अगर माँ मनाने तू आई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती-२
अगर मां ने ममता…

फटकार देना माँ दुत्कार देना,
मगर भोली माँ लाल को प्यार देना-२
अगर माँ ने बिगड़ी बनाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती-२
अगर मां ने ममता…

अगर माँ ने ममता लुटाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती।
अगर माँ ने ममता लुटाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *