आजा माँ आजा माँ एक बारVerified Lyrics 

Aaja Maa Ek Baar Mere Ghar Aaja

♡

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ,
मैंने मन मंदिर में मैया, तेरी ज्योत जगाई।
करके शेर सवारी, आजा इक बारी महामाई,
आजा मां आजा मां एक बार, मेरे घर आजा माँ॥

मेरे सुने आँगन में माँ, खुशियाँ तू बरसा दे,
करुणामई ऐ जगदम्बे माँ, सोया भाग जगा दे।
मैंने सारी दुनिया देखि, मुझे ना कोई भाया,
शाम सवेरे मैंने मैया, तेरा ही गुण गाया॥
आजा मां आजा मां एक बार,…

दर्शन को ये नैना तरसे, आके दर्श दिखाओ,
कब से देखे राह तुम्हारी, इनकी प्यास बुझाओ।
थोड़ी सी कृपा कर दे, बेटी तुझे पुकारे,
हाथ दया का सिर पे रख दे, कर दे वारे न्यारे॥
आजा मां आजा मां एक बार,…

ताने मारेगी ये दुनिया, जो माँ तू ना आई,
मेरा कुछ ना जाएगा, तेरी होगी माँ रुसवाई।
सदा रहेंगे अम्बे मैया, बन के तेरे पुजारी,
‘धामा और शर्मा’ ने माँ, चरणों में अर्ज गुजारी॥
आजा मां आजा मां एक बार,…

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आ जा माँ,
मैंने मन मंदिर में मैया, तेरी ज्योत जगाई।
करके शेर सवारी, आजा इक बारी महामाई,
आजा मां आजा मां एक बार, मेरे घर आजा माँ॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *