राम कहने से तर जाएगा, पार भव से उत्तर जायेगा।

Ram Kahane Se Tar Jaega, Paar Bhav Se Uttar Jaayega

राम कहने से तर जाएगा,
पार भव से उत्तर जायेगा।

◾️ उस गली होगी चर्चा तेरी,
जिस गली से गुजर जायेगा।
राम कहने से तर जाएगा…

◾️ बड़ी मुश्किल से नर तन मिला,
कल ना जाने किधर जाएगा।
राम कहने से तर जाएगा…

◾️ अपना दामन तो फैला ज़रा,
कोई दातार भर जाएगा।
राम कहने से तर जाएगा…

◾️ सब कहेंगे कहानी तेरी,
जब इधर से उधर जाएगा।
राम कहने से तर जाएगा…

◾️ याद आएगी चेतन तेरी,
काम ऐसा जो कर जाएगा।
राम कहने से तर जाएगा…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *