राम रमैया गाए जा राम से लगन लगाए जा

Ram Ramaiya Gai Ja Ram Se Lagan Lagai Ja

दोहा:

राम नाम रटते रहो, जब तक घट में प्राण।
कभी तो दीन दयाल के भनक पड़ेगी कान॥

◾️ राम रमैया गाए जा राम से लगन लगाए जा।
राम ही तारे राम उभरे, राम नाम दोहराए जा॥

◾️ सुबह यहाँ तो श्याम वहां है, राम बिना आराम कहाँ है।
राम रमैया गाये जा, प्रभु से प्रीत लगाए जा॥

◾️ भटकाए जब भूल भुलैया, बीच भावर जब अटके नैया।
राम रमैया गाये जा, हर उलझन सुलझाए जा॥

◾️ राम नाम बिन जागा सोया, अन्धिआरे में जीवन खोया।
राम रमैया गाये जा, मन का दीप जलाए जा॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *