तूं तो हीरो सो जन्म गँवायो, भजन बिना बावरा✓ Lyrics Verified 

Tu To Hero So Janam Gvayo, Bhajan Bina Bavra.

दोहा : राम भजन में आलसी, भोजन में होशियार।
तुलसी ऐसे जीव को बार बार धिकार।।
टेर : तूं तो हीरो सो जन्म गँवायो, भजन बिना बावरा।
कड़े न आयो साध सांगत में कड़े न हरि गुण गायो।
पच पच मरयो बैल की नांई सोय रहो उठ खायो।।

ये संसार हाट बणिये की सब जग सौदे आयो।
चातर माल चोगणो कीन्हों मुर्ख मूल गवायों।।

ये संसार फूल सिमल को सुवो देख लुभायो।
मारी चोंच निकल गई रुई सर धुन धुन पछतायो।।

ये संसार माया को लोभी ममता महल चिनायो।
कहत कबीर भजन बिन बन्दा हाथ कुछ नहीं आयो।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *