झूठी काया झूठी माया, झूठा ये जग सारा है

Jhoothi Kaaya Jhoothi Maaya, Jhootha Ye Jag Saara Hai

राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज॥2॥

झूठी काया झूठी माया
झूठा ये जग सारा है
राम भजन कर प्राणी
काहे फिरता मारा मारा है

राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज॥2॥

राम नाम ही संगी होगा
जब परलोक सिधारेगा
अंतिम सांस पे भी गर
बन्दे राम का नाम पुकारेगा

राम नाम से बढ़ कर जग में
दूजा कौन सहारा है॥

राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज॥2॥

अपने भी ठुकरा देंगे
जब तू दुःख में घिर जायेगा॥2॥
कर्मो पर अपने तू बन्दे
फिर बैठा पछतायेगा॥

जीवन रुपी सागर का
प्रभु राम ही एक किनारा है

राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज॥2॥

जीवन मृत्यु खेल है जग में
तू तो एक खिलौना है॥2॥
क्या खोया क्या पाया तूने
व्यर्थ ये रोना धोना है

मुक्ति पा ले बाह जा
बहती राम नाम की धारा है।

राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज॥2॥

झूठी काया झूठी माया
झूठा ये जग सारा है
राम भजन कर प्राणी
काहे फिरता मारा मारा है

राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज॥4॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *