आधी रात जीवन की ढल गई होगा अभी सवेर रे✓ Lyrics Verified 

Aadhi Raat Jiwan Ki Dal Gai Hoga Abhi Sver Re

टेर : आधी रात जीवन की ढल गई होगा अभी सवेर रे।
आजा बन्दे प्रभु शरण में काहे लगावे देर रे।।

चार दिनों का जीवन तेरा, दुनिया चलती चाकी रे,
पीस रहे है सभी इसमें, कोण बचा न बाकि रे,
अगर कहीं बचना चाहे तो, राम माला फेर रे।1।
आधी रात जीवन….

आत्मा शनि का सच्चा सुख और कहीं न पावेगा,
लाखो जन्म भटक कर प्राणी आखिर पथ पर आवेगा,
पड़ा रहा धन इसी जगत में खाली कुबेर रे।2।
आधी रात जीवन….

दिन भर काम करो जीवन का फिर सत्संग में आना रे,
मन में मेल विकार मिटा कर आवागमन मिटाना रे,
राम नाम से धूल जावेगा मन के मैले विकार रे।3।
आधी रात जीवन….

अन्नक्षेत्र श्रीराम मंदिर की सेवा में हाथ बांटना है,
भूखे को भोजन करवाना रोगी को दवा दिलाना है,
तुरंत आशीष मिलेगा तुझको नहीं देर लगाना रे।4।
आधी रात जीवन….

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *