मन में लगन हो तो, प्रभु मिल जाएंगे

Man Mein Lagan Ho To, Prabhu Mil Jaenge

प्रेम की अगन हो,भक्ति सघन हो,
मन में लगन हो तो,प्रभु मिल जाएंगे॥

◾️ हृदय में भाव हो,अनुनय की छांव हो॥
आराधन का गांव हो,तो मन खिल जाएंगे॥
प्रेम की अगन हो………………..

◾️ श्रद्धा की जोत हो,मैन में ना खोट हो॥
करुणा का स्रोत हो,तो प्रभु श्री आएंगे॥
प्रेम की अगन हो………………..

◾️ चरणों की छाह हो,भक्ति प्रवाह हो॥
पूजा की राह हो,तो प्रभु हर्षाएंगे॥
प्रेम की अगन हो………………..

◾️ भजनों के बोल हो,भाव अनमोल हो
अर्चन के मोल हो,तो प्रभु मुस्काएँगे॥
प्रेम की अगन हो………………..

◾️ नारायण धन हो,छवि में मगन हो
अर्चन वंदन हो, तो प्रभु दर्शाएंगे॥
प्रेम की अगन हो,भक्ति सघन हो
मन में लगन हो तो,प्रभु मिल जाएंगे॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *