भज राम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये मेला दो दिन का।Lyrics Verified 

Bhaj Ram Naam Sukhdai Bhajan Kar Bhai Ye Mela Do Din Ka.

टेर : भज राम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये मेला दो दिन का।
ये तन है जंगल की लकड़ी आग लगे जल जावे,
भजन करो भाई, ये मेला दो दिन का।
भज राम नाम…..
ये तन है कागज की पुड़िया हवा लगे उड़ जावे
भजन करो भाई, ये मेला दो दिन का।
भज राम नाम…..
ये तन है फूलों का बगीचा धुप पड़े मुर्झाये,
भजन करो भाई, ये मेला दो दिन का।
भज राम नाम…..
ये तन है माटी का ढेला बून्द पड़े गल जावे,
भजन करो भाई, ये मेला दो दिन का।
भज राम नाम…..
ये तन है सुपनो की माया आँख खुले कुछ नाहि,
भजन करो भाई, ये मेला दो दिन का।
भज राम नाम…..
अन्नक्षेत्र श्रीराम मंदिर में राम नाम सुखदाई
भजन करो भाई, ये मेला दो दिन का।
भज राम नाम…..

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *