प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम

Prem Mudit Man Se Kaho Raam Raam Raam

प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम,
राम राम राम, श्री राम राम राम।
पाप कटें दुःख मिटें लेत राम नाम।
भव समुद्र सुखद नाव एक राम नाम॥

◾️ परम शांति सुख निधान नित्य राम नाम।
निराधार को आधार एक राम नाम॥

◾️ संत हृदय सदा बसत एक राम नाम।
परम गोप्य परम इष्ट मंत्र राम नाम॥

◾️ महादेव सतत जपत दिव्य राम नाम।
राम राम राम श्री राम राम राम॥

◾️ मात पिता बंधु सखा सब ही राम नाम।
भक्त जनन जीवन धन एक राम नाम॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *