ज़िन्दगी बेकार है ये दुनिया असार है, जिसने लिया राम नाम, उसी का बेडा पार है।

Zindagi Bekar Hai Ye Duniya Asar Hai, Jisane Liya Ram Naam, Usee Ka Beda Paar

ज़िन्दगी बेकार है,ये दुनिया असार है,
जिसने लिया राम नाम, उसी का बेडा पार है..2..

इस दुनिया में खोज के देखा, माया के सब बन्दे हो,..2..
स्वार्थ के सब बन्दे देखे, तबियत के सब गंदे हो,
अपनी सगी ना नार है, ना पुत्र रिश्तेदार है,
जिसने लिया राम नाम, उसी का बेडा पार है।..2..

जिंदगी बेकार है, ये दुनिया असार है,
जिसने लिया राम नाम, उसी का बेडा पार है..2..

भोग विलास ये खाना पीना, पशुओ में भी होता है..2..
ज्ञान अधिक है पास में तेरे, पाप बीज क्यूँ बोता है..2..

चाहे जो उद्धार है, सच्चा तेरा यार है,
जिसने लिया राम नाम, उसी का बेडा पार है।

जिंदगी बेकार है, ये दुनिया असार है,
जिसने लिया राम नाम, उसी का बेडा पार है..2..

झूठ कपट से माया जोड़ी, महल बनाया रहने को..2..
धन दोलत भी खूब कमाया, अपना अपना कहने को..2..

जाता मुठ्ठी झार है, ना कोई ठेकेदार है,
जिसने लिया राम नाम, उसी का बेडा पार है।

ज़िन्दगी बेकार है, ये दुनिया असार है,
जिसने लिया राम नाम, उसी का बेडा पार है..2.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *