आओ राम जी भोग लगावो, निज भक्तों का मान बढ़ाओ Aao Ram Ji Bhog LagaoLyrics Verified 

Aao Ram Ji Bhog Lagavo, Nij Bhakto Ka Maan Badao.

Aao Ram ji Bhog Lagavo, Nij Bhakto ka Maan Badao.

टेर : आओ राम जी भोग लगावो, निज भक्तों का मान बढ़ाओ।

दुर्योधन का मेवा त्यागा, साग विदुर के घर खाओजी।
कैरव कुल के घट की जानी, भगत को मान बढ़ायो।।
आओ राम जी…..

कर्मा के घर खीचड़ खायो, रुच रुच भोग लगायो जी।
कई दिनों तक दर्शन दीन्हा, सुबह शाम घर आयोजी।।
आओ राम जी…..

धने भगत की खेती कर दी, हाली बन कर आयो जी।
बासी रोटी खाई सांवरा, भेद किसे नहीं पायोजी।।
आओ राम जी…..

नीचे कुल की भक्त भीलनी, तेरे भोग लगायो जी।
जूठा जूठा बेर भीलनी का खाया, गाढो प्रेम दर्शायो जी।।
आओ राम जी…..

भक्त सुदामा तंदुल लाया, झपट लपट कर खाया जी।
रुखा सूखा भोग हमारा, आँगन बैठा खाओ जी।।
आओ राम जी…..

अन्नक्षेत्र श्रीराम मंदिर में, भक्तो का भोग घनेरा है।
सूरज नारायण स्वामी का बाबा, राम मंदिर में डेरा है।।
आओ राम जी…..

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *