डम डम डमरू बजाओ कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।

Dam Dam Damroo Bajao Ki Bhole Thoda Nach Ke Dikhao.

डम डम डमरू बजाओ,
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।
डम डम डमरू बजाओ
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।
नाच के दिखाओ भोले,
नाच के दिखाओ,
संग संग नन्दी को नचाओ॥
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।

◾️घोट के भंगिया हम भर लाये प्याली,
पी लो भांग आपकी आँखोँ मेँ छा जाये लाली,
भांग भक्ति की – 2 हमेँ भी पिलाओ॥१॥
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।

◾️आई आज शिवरात्रि आज बड़ी शुभ ये रत है,
दर पे नाचेँगे हम आज सारी सारी रात है,
भोले जी आप भी – 2 ठुमका लगाओ॥
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।

◾️नाचे जब शंकर जी देव सब देखने आयेँ,
होके खुश सारे गगन से फूल बरसायेँ,
प्रभु जरा – 2 नाच फिर से दिखाओ॥
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।

◾️शिव शम्भु हैँ ये देव बड़े सबसे निराले,
भांग के नशे मेँ भक्तोँ को वर दे डाले,
‘खेदड़’ तुम भी – 2 इनको रिझाओ॥
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।

डम डम डमरू बजाओ
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।
नाच के दिखाओ भोले,
नाच के दिखाओ,
संग संग नन्दी को नचाओ॥
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *