दोहा : आदि शक्ति के लाडले, राम भक्त सिरमौर।

Doha : Aadi Shakti Kr Ladle, Ram Bhakt Sirmor.

दोहा : आदि शक्ति के लाडले, राम भक्त सिरमौर।
संकटमोचन आपसे, विनय करूं कर जोर।।
रुदरवेश शंकर सुवन, पवन पुत्र हनुमान।
जय संकट मोचन प्रभु, बजरंगी हनुमान।।
दिन दुखियारी आन गिरे, दर तेरे सिर नाए।
दया दृष्टि से भक्तन के, दीजो कष्ट मिटाये।।
मन होजा दीवाना रे, बालाजी के चरणों में
तू करले ठिकाना रे, बालजी के चरणों में
मन होजा दीवाना…
पिता पवन अंजनी महतारी, शिव शंकर के हो अवतारी
सारा झुकता जमाना रे, बालाजी के चरणों में
मन होजा दीवाना…
अष्टसिद्धि नवनिधि के दाता, दीनों के अटके काम बनाता
भरा रहता खजाना रे, बालाजी के चरणों में
मन होजा दीवाना…
निर्धन को धनवान बनाते, निर्बल को बलवान बनाते
सभी मनको लगाना रे, बालाजी के चरणों में
मन होजा दीवाना…
तन के सारे रोग मिटते, भंवर से नैया पर लगते
अपनी विनती सुनना रे, बालाजी के चरणों में
मन होजा दीवाना…
दास सुभाष चरण का चेरा, मेरे मन में प्रभु करो बसेरा
सब कष्ट मिटाना रे, बालाजी के चरणों में
मन होजा दीवाना…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *