करते हो कीलकार बाग़ मे करते हो किलकारी,Verified lyrics 

Karte Ho Kilkar Baag Me Karte Ho Kilkari

करते हो कीलकार बाग़ मे करते हो किलकारी,
वीर बजरंगी बाँदरिया संगी करते हो किलकार वीर बजरंगी।

लाल लंगोटा हाथ में घोटा, गल पुष्पन की माला,
अंजनी लाला दिनदयाला, करो पलक में सहाय वीर बजरंगी।

तुलसीदास संत मुख गाई राम छवि मन भाई,
गृत विप्र का रूप धारकर उनको राह दिखाई,
राम मिलन की सुध करले पंछी मिल ज्यासी करतार वीर बजरंगी।

लंकपती ने कुबद कमाई, सिया सती चुराई,
आप गए माता सुधी लाने, लंका मे आग लगाई।

अहिरावण ने नागफाँस में पकड़े दोनो भाई,
आप गए पाताल लोक में देवी पाताल पठाई।

बजरंग बाला सालासर वाला मैं तेरा ध्यान लगाता,
छोटूलाल चरण का चेरा मन इच्छा फल पाता,
निसदिन ध्याता नित गुरु मनाता लाल छवि होसियार वीर बजरंगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *