रख लाज मेरी गणपति

Rakh Laaj Meri Ganapati

रख लाज मेरी गणपति,
अपनी शरण में लीजिए।

कर आज मंगल गणपति,
अपनी कृपा अब कीजिए॥

रख लाज मेरी गणपति
रख लाज मेरी गणपति

सिद्धि विनायक दुःख हरण,
संताप हारी सुख करण।

करूँ प्रार्थना मैं नित्त प्रति,
वरदान मंगल दीजिए॥

रख लाज मेरी गणपति,
अपनी शरण में लीजिए।
कर आज मंगल गणपति,
अपनी कृपा अब कीजिए॥
रख लाज मेरी गणपति

तेरी दया, तेरी कृपा,
हे नाथ हम मांगे सदा।

तेरे ध्यान में खोवे मति,
प्रणाम मम अब लीजिए॥

रख लाज मेरी गणपति,
अपनी शरण में लीजिए।
कर आज मंगल गणपति,
अपनी कृपा अब कीजिए॥
रख लाज मेरी गणपति

करते प्रथम तव वंदना,
तेरा नाम है दुःख भंजना।

करना प्रभु मेरी शुभ गति,
अब तो शरण मे लीजिए॥

रख लाज मेरी गणपति,
अपनी शरण में लीजिए।
कर आज मंगल गणपति,
अपनी कृपा अब कीजिए॥

रख लाज मेरी गणपति
रख लाज मेरी गणपति

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *