भक्त पुकारे बेगा पधारो, चरण अर्ज हमारी है।Lyrics Verified 

Bhakt Pukare Bega Padharo, Charan Arj Hamari Hai.

किसी भी उत्सव, कार्य, कीर्तन, जागरण की शुरुवात करने से पहले गणेश भगवान को मनाया जाता है। आज हम लेकर आये है गणेश जी बहुत ही प्यारी वंदना जिसके गायन से गणेश भगवान निश्चित रूप से आपके कार्य/कीर्तन को सफल करेंगे और रिद्धि सिद्धि के भण्डार भरेंगे। ॐ गणपते: नम:

दोहा : गजानंद आनंद करो, मेहर करो महाराज,
भगतों के घर बेगा पधारो सकल सांवरो काज।

टेर : गजानंद सरकार पधारो, कीर्तन की सब तैयारी हैं।
भक्त पुकारे बेगा पधारो, चरणा अर्ज हमारी है।

1. थे आओं जद काम बणेलो, थां पर सारी बाजी है,
रणत भंवर गढ़ वाला गणपत, थारी भक्ति जागी है,
देर करो मत ना तरसाओं, चरणा अर्ज हमारी है।
गजानंद सरकार पधारो…

2. रिद्धि-सिद्धि संग लेकर आओ, भक्तों का भण्डार भरों,
अन्न धन लक्ष्मी बढ़े चौगनी, निज भक्तो पर महर करों,
गजानंद गोरी के लाला, तेरो भरोसो भारी है।
गजानंद सरकार पधारो…

3. अन्नक्षेत्र श्री राम मंदिर के, भक्तों ने गुण गया है,
जय-जय कार लगी गणपत की, सूंड सुंडाला आया है,
अब बरसे लो रंग आगंन में, गाई महिमा थारी है।
गजानंद सरकार पधारो…

4. पांव में घुंघरू बांध के गणपत, नाच रहा हो मतवाला,
राम मंदिर में धूम मची है, जय भक्तों का रखवाला,
भक्तों के संग नाचे कूदे, अबके बारी हमारी है।
गजानंद सरकार पधारो…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *