पावागढ़ वाली मैया प्यारी दया करो महाकाली रे।

Pavagadh Vali Maiya Pyari Daya Karo Mahakaali Re.

पावागढ़ वाली मैया प्यारी,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️ॐ नमो महाकाली रूपम,
शक्ति तू ज्योत स्वरूपम रे,
पावागढ़ वाली मैया प्यारी,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️शुंभ निशूंभ को तुमने मारा,
रक्तबीज को संहरा रे,
दुष्टों को संहारने वाली,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️सूरज चंदा मे रूप समाया,
तारों का रूप तू प्यारा रे,
भक्तो के दुख हरने वाली,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️तेरे रूप की देख ज्वाला,
डाकिन भी डर जाती रे,
संत गुणी जन तुमको पूजे,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️दक्ष के कुण्ड मे तू समाकर,
पार्वती बन आई रे,
महिमा तेरी बड़ी निराली,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️कलकत्ते मे तू काली माँ,
जय जगजननी ज्वाला रे,
आओ माँ आओ भक्त पुकारे,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️अखंड ज्योत तुम्हारी है मैया,
सारे ग्रहो को सुधारे रे,
लाज रखो हे पावागढ़ वाली,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️हाथ तू सिर पे रख दे मैया,
तुझसा ना कोइ न्यरारा रे,
हे ब्रम्हाणी हे कल्याणी,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️विद्या रूप तू विश्व विधाता,
माँ काली मेरी माता रे,
भक्तो पर माँ मेहर तुम्हारी,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️कोई मंत्र तंत्र नही चले उसपे,
जो माँ तेरे सहारे रे,
वार करे तू बिसो भुजा से,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️हरा एक खोटा कर्म हटावे,
भारी दुख मिटावे रे,
शरन मे तेरी माँ हम आए,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️तेरे कृपा की किरणे मैया,
हमको शक्ति देती रे,
शरण में आए तेरे सवाली,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️हम अज्ञानी है संसारी,
मोह माया मे उलझे रे,
हमरे मोह के बंधन काटो,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️शेष महेश तेरे गुण गावे,
ब्रम्‍हा पार ना पावे रे,
विष्णु जी करे प्राथना तेरी,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️तारणहारी तारो हमको,
पाप हमारे मिटाओ रे,
रहम करो हे माँ रखवाली,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️अंग पीड़ा और रोग ना आवे,
जो तेरे गुणगावे रे,
भक्तो की भव बाधा हरणी,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️भुत प्रेत तेरे नाम से भागे,
संकट कभी ना आए रे,
मैया पार लगाने वाली,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️पूजा पाठ की विधि ना जानू,
विश्वम्भर क्या बखानू रे,
दर्शन देदो दीनदयाली,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️मंत्र तंत्र को मैं ना जानू,
मैया पढूं चालीसा रे,
जीवन में माँ करना उजाला,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

◾️बिच भंवर में फसी है नैया,
आकर लाज बचाना रे,
सद्बुद्धि का दान ही देना,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

ॐ नमो महाकाली रूपम,
शक्ति तू ज्योत स्वरूपम रे,
पावागढ़ वाली मैया प्यारी,
दया करो महाकाली रे,
दया करो महाकाली रे।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *